चार आरोपी गिरफ्तार
राशमी | पुलिसने दहेज प्रताड़ना के दो अलग-अलग मामलों में तीन छेड़छाड़ के मामले में एक अारोपी को गिरफ्तार किया।
लसाड़िया कलां निवासी पिंकी उर्फ प्रियंका द्वारा दर्ज कराए गए मामले में उसके पति बबराणा निवासी दिनेशचंद्र पुत्र प्रेमशंकर दाधीच तथा कालीबाई ओड द्वारा दर्ज कराए गए मामले में उसके पति भीलवाड़ा के बागोर निवासी पिंटू पुत्र रतनलाल ओड ससुर रतनलाल पुत्र मोती ओड को गिरफ्तार किया। इधर, छेड़छाड़ के एक मामले में रतनखेड़ी निवासी छोगालाल पुत्र रतनलाल जाट को गिरफ्तार किया। छोगालाल के खिलाफ रतनखेड़ी की महिला ने मामला दर्ज कराया गया था। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।