धोखाधड़ी का मामला दर्ज
फर्जीरजिस्ट्री करवाने के मामले में चार जनों के खिलाफ तहसीलदार ने प्रकरण दर्ज कराया है।
पुलिस के अनुसार राशमी तहसीलदार रतनलाल रैगर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि ऊंचा निवासी हाल मिर्चाखेड़ी निवासी तुलसीबाई पुत्री उगमा पुत्र हरिकिशन ने 11 सितंबर 2015 को एक हक त्याग का दस्तावेज प्रस्तुत किया। जिसमें उसने अपने भाई ऊंचा निवासी मोहनलाल पुत्र मोतीलाल के पक्ष में हक त्याग कर 23 बीघा एक बिस्वा जमीन भाई को दी है। इस दस्तावेज में ऊंचा निवासी माधवलाल पुत्र दलीचंद गाडरी शंकरलाल पुत्र मोहनलाल बैरवा दोनों ने दोनों पक्षों की पहचान की थी। इनकी पहचान गवाही से हक त्याग दस्तावेज पंजीकृत किया गया। परंतु दस फरवरी 2016 को पटवार हल्का ऊंचा ने लिखित रिपोर्ट दी कि इस हक त्याग की रजिस्ट्री के कई साल पहले ही तुलसीबाई की मौत हो गई थी। इस हक त्याग की रजिस्ट्री में किसी अन्य महिला को खड़ा कर हक त्याग करवा कर षडयंत्र पूर्वक ये रजिस्ट्री करवाई गई है। तहसीलदार राशमी ने रिपोर्ट में बताया कि इन दोनों गवाहों माधवलाल गाडरी शंकरलाल बैरवा की पहचान के कारण ही ये हक त्याग पंजीकृत किया गया। जिसके पहले तुलसीबाई द्वारा षडयंत्र पूर्वक फर्जी पहचान पत्र अन्य दस्तावेज बनवा लिए गए थे। इसलिए आपराधिक तरीके षडयंत्र पूर्वक गलत तरीके से हक त्याग दस्तावेज पेश करने गलत पहचान करने के कारण तुलसीबाई पुत्री उगमा प|ी हरिकिशन, मोहनलाल पुत्र मोती, माधवलाल पुत्र दलीचंद गाडरी शंकरलाल पुत्र मोहन बैरवा चारों के विरुद्घ प्रकरण दर्ज कर इन्हें गिरफ्तार किया जाए। इस रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।
फर्जी रजिस्ट्री कराने पर चार जनों के खिलाफ दर्ज हुआ मामला