पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मिनी ट्रक पलटने से युवक की मौत

मिनी ट्रक पलटने से युवक की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थानाक्षेत्र के जाडाना गांव में मिनी ट्रक पलटने से ऊंचा गांव के एक युवक की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार रतनलाल बैरवा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका छोटा भाई श्यामलाल (32) पुत्र बालूराम बैरवा गांव के ही गुलाब पुत्र नारू दरोगा की मिनी ट्रक पर मजदूरी के लिए गया था। गुरुवार देर रात तक नहीं लौटा तो जांच-पड़ताल करने पर पता चला कि मिनी ट्रक के ड्राइवर की लापरवाही से जाडाना के समीप मिनी ट्रक पलट गई। इससे मिनी ट्रक में बैठे उसके भाई श्यामलाल की नीचे दबने से मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ गफलत लापरवाही से ट्रक चलाकर दुर्घटना कारित करने का मामला दर्ज किया गया।