पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मकान में घुस किया जबरन कब्जा

मकान में घुस किया जबरन कब्जा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एकमहिला ने दो-तीन लोगों के खिलाफ उसके मकान में अनधिकृत प्रवेश कर कब्जा कर लेने का मामला दर्ज कराया। लसाड़िया खुर्द हाल कांवाखेड़ा भीलवाड़ा निवासी रेखा पुत्री लाल खां ने रिपोर्ट दी कि उसका परिवार लसाड़िया खुर्द से भीलवाड़ा रहने लग गया। लसाड़िया खुर्द स्थित उसके पुश्तैनी मकान पर ताला लगा हुआ था, जिसमें सामान भी रखा था। कुछ समय पहले लसाड़िया निवासी मोहम्मद खां पुत्र नाथू खां मंसूरी, लक्ष्मण पुत्र सूरज अहीर तथा देवीलाल पुत्र लक्ष्मण अहीर ताला तोड़कर मकान में घुसे और कब्जा कर रहने लग गए।