हादसे में युवक घायल, लिफ्ट देने वाले के खिलाफ मुकदमा
राशमी | जनवरीमाह में हुई दुर्घटना के मामले में पुलिस में प्रकरण दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार हरनाथपुरा निवासी नंदकिशोर कच्छावा ने रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई खुशीराम आरनी में मजदूरी कर 28 जनवरी को हरनाथपुरा रहा था। रास्ते में हरनाथपुरा निवासी श्यामलाल कच्छावा ने उसे बाइक पर बिठा लिया। बाइक गुरजनिया गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें उसका भाई घायल हो गया। श्यामलाल उसे छोड़कर मौके से चला गया। ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस से उसके भाई को राशमी को अस्पताल पहुंचाया। जहां से घायल खुशीराम को जिला मुख्यालय के लिए रेफर कर दिया गया। जहां उसका उपचार जारी है।