विश्वकर्मा जयंती 19 को मनाएंगे
अभामेवाड़ पांचाल लौहार समाज सेवा संस्थान मातृकुंडिया के तत्वावधान में 19 फरवरी को विश्वकर्मा जयंती खेलकूद प्रतियोगिता होगी।
संस्थान के कोषाध्यक्ष काशीराम लौहार ने बताया कि वॉलीबाॅल प्रतियोगिता का सुबह साढ़े सात बजे उदघाटन होगा। शाम को भजन संध्या रात को जागरण होगा। 20 फरवरी को सुबह छह बजे विश्वकर्मा मंदिर में हवन-पूजन होगा विश्वकर्मा भगवान की शोभायात्रा मातृकुंडिया के मुख्य मार्गों से निकाली जाएगी। संस्थान अध्यक्ष लोभचंद लौहार ने बताया कि नवनिर्मित धर्मशाला का उदघाटन महामंडलेश्वर चेतनदास महाराज मुंगाणा के सानिध्य में होगा। जल संसाधन मंत्री किरण माहेश्वरी, सांसद सीपी जोशी, विधायक अर्जुनलाल जीनगर, डेयरी चेयरमैन बद्रीलाल जाट, जिला प्रमुख लीला जाट, प्रधान मधुबाला नुवाल, सरपंच बद्रीलाल जाट, राष्ट्रीय पांचाल महासभा दिल्ली के प्रदेशाध्यक्ष एमसी पांचाल मौजूद रहेंगे।