सोनी प्रदेश महामंत्री मनोनीत
चिकारड़ा | मेढ़क्षत्रिय समाज के जिलाध्यक्ष चिकारड़ा निवासी सत्यनारायण सोनी को समाज की प्रदेश कार्यकारिणी में संयुक्त मंत्री का दायित्व सौंपा गया। स्वर्णकार समाज के प्रदेश अध्यक्ष शिवप्रसाद तोषावड़ ने बताया कि चित्तौड़गढ़ जिलाध्यक्ष सत्यनाराण सोनी को प्रदेश संयुक्त मंत्री, चित्तौड़गढ़ शहर के पुष्कर टांक को जिला प्रभारी राशमी के अमृतलाल को प्रदेश कार्यकारिणी मेंबर नियुक्त किया गया।