समारोह में दुग्ध उत्पादकों को पुरस्कृत किया
राशमी | डींडोलीदुग्ध उत्पादक सहकारी समिति की ओर से पारितोषिक वितरण समारोह चावंड़ा माता मंदिर परिसर में हुआ। इसमें समिति के 116 दुग्ध उत्पादकों को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि चित्तौड़गढ़ सहकारी समिति के चेयरमैन बद्रीलाल जाट ने कहा कि मेवाड़ में श्वेत क्रांति दुग्ध उत्पादकों ने लाई है। डींडोली दुग्ध उत्पादक समिति द्वारा अच्छी क्वालिटी का दुग्ध दिया जा रहा है। इससे देश में अच्छा स्थान बनाया है। दुग्ध उत्पादकों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। ब्रदी लाल जाट ने डींडोली में डेयरी भवन के लिए जिला परिषद से एसएफसी से राशि देने की घोषणा करते हुए चावंड़ा माता मंदिर परिसर में जन सहभागिता योजना में जिला परिषद से दस लाख की राशि की भी घोषणा की। अध्यक्षता डायरेक्टर डालचंद जाट ने की।