सड़क हादसे में युवक की मौत
सरदारशहर. मेगाहाईवे पर शनिवार को दो हादसे हुए। एक हादसे में युवक की मौत हो गई। एक अन्य घायल हो गया।
भानीपुरा थाना के साडासर के पास प्राइवेट बस की ट्रक से टक्कर हो गई। बस कंडक्टर बृजमोहन (21) पुत्र दीपाराम मेघवाल निवासी गुंजाल (पंजाब) की मृत्यु हो गई। दूसरी दुर्घटना सरदारशहर थाना क्षेत्र में रतनगढ़ रोड पर मेहरासर चाचेरा के पास हुई। होटल में काम करने वाले गिरधारी (40) पुत्र मालाराम मेघवाल निवासी भोजास, फतेहपुर को कार ने टक्कर मार दी। घायल अवस्था में राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। भानीपुरा पुलिस ने बस मालिक की रिपोर्ट पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया।