पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बे के वार्ड 16 में किराएदार के रूप में रह रहे इंजीनियरिंग छात्र के शुक्रवार को फांसी लगा लेने के मामले में थाने में शनिवार को रतनगढ़ की एक युवती सहित उसके पिता भाइयों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई।

पुलिस के अनुसार हरलाल पुत्र किशनाराम मेघवाल निवासी जुगलपुरा, फतेहपुर(सीकर) ने रिपोर्ट दी कि उसका लड़का सुरेश तारानगर की एक निजी पाॅलीटेक्निकल कालेज से इंजीनियरिंग कर रहा था। उसका पुत्र कस्बे के वार्ड 16 में किराए के मकान में रहता था। उसके पुत्र को 11 सितंबर, 2014 को रतनगढ़ के अंबेडकर नगर निवासी एक युवती शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा ले गई थी। उसके बाद युवती के पिता ने सुरेश के खिलाफ ज्यादती अपहरण का मुकदमा करवा दिया। मामले युवती की झूठी गवाही पर सुरेश को जेल हो गई। उसका पुत्र गत 17 जनवरी, 2015 को ही हाइकोर्ट से जमानत पर अाया था। उसके बाद से ही लड़की का पिता उसके भाईयोंं ने उसके पुत्र को लगातार फोेन कर जान से मारने की धमकी देकर मानिसक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। जिससे परेशान होेकर उसके पुत्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।