बच्चों से जाना शिक्षा का स्तर
शिक्षासंबलन अभियान के पहले दिन मंगलवार को 90 अधिकारियों ने जिले के 90 स्कूलों का निरीक्षण किया। सहायक निदेशक, डीईओ, एडीपीसी, एपीसी, पीए आरपी ने स्कूलों में प्रार्थना सभा से लेकर छुट्टी तक की गतिविधियों पर नजर रखी। बच्चों से बातचीत कर शिक्षा का स्तर जाना। पहले दिन 105 स्कूलों का निरीक्षण होना था। नियुक्त किए गए 15 अधिकारियों ने निरीक्षण नहीं किया।
डीईओ प्रारंभिक महावीरसिंह पूनिया ने राजकीय मोहता बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल, राजगढ़ में निरीक्षण किया। कक्षा एक से पांच तक सीसीई कक्षा छह से आठ तक रीडिंग कैंपेन प्रक्रिया देखी।
एडीपीसी गोविंदसिंह राठौड़ ने रामावि खींवणसर सरदारशहर पहुंचे। वहां छात्रों का शैक्षणिक स्तर अच्छा मिला। चरण सिंह सांवरमल गुर्जर ने क्रमशः केजीबीवी, हरदेसर सरदारशहर का अवलोकन किया। गुणवत्ता प्रभारी मुकुल भाटी ने राबाउप्रावि, बूचावास का अवलोकन किया। वहां छात्राओं का स्तर औसत पाया गया। पहली बार अभियान में माध्यमिक स्कूलों को भी शामिल किया गया था।
जिले में चूरू राजगढ ब्लॉक में कक्षा एक से पांच तक सीसीई प्रक्रिया लागू है। कक्षा 6 से 8 तक रीडिंग केंपेन प्रक्रिया जारी है। इन अवलोकनों में इसी अनुरूप कक्षा कक्षों में 3-3 कक्षाओं के छात्रों का शैक्षणिक स्तर दो कक्षाओं की शिक्षण प्रक्रिया का अवलोकन किया गया। राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा परिषद के प्रभारी अधिकारी शिक्षा तकनिकी विभाग, अजमेर के भरतसिंह ने राजगढ़ सुजानगढ़ ब्लॉकों में शिक्षा का स्तर देखा। बाकी स्कूलों के अवलोकन गुरुवार को होंगे। अवलोकन के लिए 26 27 आरक्षित दिन हैं।
रतनगढ़.कांगड़के राबाउप्रावि में ब्लाक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी पुष्पा वर्मा ने निरीक्षण किया। छात्रा नामांकन रिकार्ड से लेकर शैक्षिक स्तर, पोषाहार साफ सफाई की जांच की। प्रधानाअध्यापक नेमीचंद स्कूल गतिविधियों की जानकारी दी।
रतनगढ. शिक्षासंबलन अभियान के तहत स्कूल में निरीक्षण करती बीईओ।