पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेना भर्ती दौड़ आज से बसों की विशेष व्यवस्था

सेना भर्ती दौड़ आज से बसों की विशेष व्यवस्था

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जेजेटीविश्वविद्यालय चुड़ैला, झुंझुनूं में सेना भर्ती दौड़ शुक्रवार को शुरू होगी। पहले दिन सुजानगढ़ तहसील के युवा दौड़ेंगे। इसके लिए तहसील से 1539 टोकन जारी हुए हैं। 23 फरवरी तक होने वाली भर्ती के लिए बसों की विशेष व्यवस्था की गई है। ये बसें संबंधित तहसील मुख्यालय से शाम चार से रात आठ बजे तक मिलेंगी। डीटीओ मनोज कुमार ने बताया कि चूरू तहसील से 13 फरवरी को, सरदारशहर से 15 फरवरी को, रतनगढ़ से 16 फरवरी को, तारानगर से 17 फरवरी को, बीदासर से 18 फरवरी को तथा राजगढ़ से 21 फरवरी को यह बसें तहसील मुख्यालयों से शाम 4 बजे से रात आठ बजे तक जाएगी।

चूरूडिपो ने लगाई बसें

रोडवेजके चूरू डिपो ने चार-पांच अतिरिक्त बसें लगाई। ये शुक्रवार शाम से धर्मस्तूप से नियमित अंतराल से जाएगी। डिपो प्रबंधक मदनसिंह राठौड़ ने बताया कि चार कर्मचारियों को भी लगाया गया है। इनमें दो कर्मचारी चूरू धर्मस्तूप दो चुड़ैला में तैनात रहेेंगे।