पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीकानेर सांसद मेघवाल सालासर आए

बीकानेर सांसद मेघवाल सालासर आए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शनिवार को लोकसभा सचेतक एवं बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल ने बालाजी मंदिर में पहुंच कर बालाजी के दर्शन कर पूजा अर्चना की।

पुजारी परिवार ने मेघवाल का माला पहना कर शॉल ओढ़ाकर एवं बालाजी की तस्वीर भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर मेघवाल ने बताया कि नोखा सीकर रेल लाईन के लिए मैने प्रयास किया है। उन्होंने कहा क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए पूरे जोर से प्रयास करूंगा। सालासर पहुंचने पर मेघवाल का श्रीहनुमान सेवा समिति के अध्यक्ष विजय कुमार पुजारी, पूर्व अध्यक्ष महावीर प्रसाद पुजारी, सांवरमल पुजारी, मंदिर प्रबंध कमेटी के मांगीलाल पुजारी, देवकीनंदन पुजारी, अर्जुन पुजारी, रविशंकर पुजारी, गौरीशंकर पुजारी, समिति व्यवस्थापक जीतमल शर्मा, भगवानाराम, महावीरसिंह एवं कुंभाराम ढ़ुकिया सहित अनेक लोगों ने स्वागत किया।

सालासर. मंदिरप्रवेश द्वार पर मेघवाल का स्वागत करते हुए पुजारी परिवार