- Hindi News
- बालिका स्कूल में दो शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति
बालिका स्कूल में दो शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति
बालिका स्कूल में दो शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति
रतनगढ़. भगवानदेवीभुवालका सरकारी बालिका सीनियर सैकंडरी स्कूल में शनिवार को दो शिक्षकों को प्रतिनियुक्ति पर लगाया गया। संस्था प्रधान साधना अग्रवाल ने बताया कि विज्ञान में अशोक वर्मा एवं अंग्रेजी के प्रदीप स्वामी की को लगाया है। उल्लेखनीय है कि पांच सितंबर को छात्राओं ने स्कूल पर ताला के लगाकर घंटाघर के पास विरोध जताया था। विधायक राजकुमार रिणवां से भी बात की थी। विधायक ने शीघ्र ही खाली पद भरने का आश्वासन दिया था। अग्रवाल के अनुसार स्कूल में संस्कृत व्याख्याता, द्वितीय श्रेणी अंग्रेजी हिंदी, तृतीय श्रेणी के अध्यापक, पुस्तकालयध्यक्ष, कार्यालय सहायक, यूडीसी एवं तीन सहायक कर्मचारियों के पद अभी भी खाली हैं।