पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरयूबी के नीचे एकत्रित पानी बना परेशानी

आरयूबी के नीचे एकत्रित पानी बना परेशानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतनगढ़. चूरूआउटर सिग्लन के पास बने अंडरब्रिज के नीचे वर्षा का पानी एकत्रित होने से वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। चूरू रेलवे ट्रेक पर गाड़ियों का आवागमन बना रहने से अधिकांशत समय फाटक बंद रहता है और अंडरब्रिज के नीचे वर्षा का पानी एकत्रित रहने से वाहन चालकों को ट्रेन के निकलने तक इंतजार करना पड़ता है। वहीं इसके साथ-साथ आरयूबी के पास बनी अस्थाई गैनाणी का पानी भी अंडरब्रिज के नीचे एकत्रित हो रहा है, जिससे समस्या और अधिक गंभीर हो गई, जिससे लगभग कई वार्डों के लोग प्रभावित हैं।

रतनगढ़. आरयूबी के नीचे एकत्रित वर्षा का पानी।