रतनगढ़. गोगासरके मुख्य चौक में भरे बरसाती पानी से लोग परेशान हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के समय उक्त स्थान पर पानी एकत्रित हो जाता है, जिससे आवागमन पूर्णतया बाधित रहता है। वहीं एकत्रित बरसाती पानी के चलते मच्छरों का भी प्रकोप भी बढ़ गया है तथा दुर्गंध से लोग परेशान हैं।