बैंक छोटे ग्राहकों की आेर भी ध्यान दें
पौद्दार गेस्ट हाऊस में बैंक ऑफ बड़ौदा की ग्राहक गोष्ठी का आयोजन शुक्रवार शाम हुआ। इस दौरान बीकानेर क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक तेजसिंह राठौड़ ने बैंक गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने नेट बैकिंग मोबाइल बैकिंग के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। एसडीएम अशोक असीजा ने कहा कि बैंक बड़े ग्राहकों के साथ-साथ छोटे ग्राहकों की ओर भी विशेष ध्यान दें। कार्यक्रम को खुदरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष जयप्रकाश इंदौरिया, रीको औद्योगिक संघ के जगदीश बैरासरिया, नारायणप्रसाद पौद्दार, सीताराम शर्मा, इंद्राज खीचड़, विष्णु चौधरी ने भी संबोधित किया। इस मौक पर बैंक के पुराने ग्राहकों का सम्मान भी किया गया। शाखा प्रबंधक जीएल शर्मा ने संचालन में हुए कार्यक्रम में सरपंच हीरालाल कलवाणिया आिद उपस्थित थे।
कमांडिंगऑफिसर बच्चों से मिले
साहवा. थलसेना के कमांडिंग ऑफिसर ओपी सूमरा शनिवार को फेफाना गांव में स्कूली बच्चों से मिले। वे जयपुर जाते समय कुछ देर नोहर रोड स्थित राजीव शिक्षण संस्थान में रूके तथा बच्चों से मुलाकात की। उन्होंने बच्चों से कहा कि वे अच्छी शिक्षा ग्रहण कर राष्ट्र की सेवा करें। इससे उनका निदेशक सुरेंद्र चौधरी ने स्वागत किया।
रतनगढ़.गोष्ठी को संबोधित करते इंदौरिया, मंचस्थ अतिथि।