पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुख्य न्यायाधीश का गोशाला में अिभनंदन

मुख्य न्यायाधीश का गोशाला में अिभनंदन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुप्रीमकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश आरएम लोढ़ा रविवार सुबह पांच बजे सालासर बालाजी की मंगल आरती में शामिल हुए। राजस्थान हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सुनील अंबवानी भी साथ थे। लोढ़ा को मंदिर में पुजारियों ने उनसे विशेष पूजा करवाई। सालासर के सावरथिया सेवा सदन में रविवार सुबह श्रीबालाजी गौशाला संस्थान के अध्यक्ष रविशंकर पुजारी ने अतिथियों का चूनड़ी ओढ़ाकर सम्मान किया। लोढ़ा ने सेवा सदन की विजिट बुक में लिखा कि गाय की सेवा सर्वोत्तम सेवा है। मनुष्य को हमेशा गायों की सेवा करनी चाहिए। सीकर के डीजे ओमप्रकाश गुप्ता, चूरू डीजे भगवान सारड़ा, चूरू सीजेएम शंकरलाल गुप्ता, एडीजे सुजानगढ़ नेपालसिंह, एडीजे सीकर राजेंद्र सैनी, एडीजे चूरू कृष्णा स्वरुप चलाणा, एसीजेएम सुजानगढ़ सत्यपाल वर्मा, एसीजेएम रतनगढ़ पुरुषोतम सैनी, डिप्टी रजिस्ट्रार प्रोटोकॉल राजस्थान हाईकोर्ट मुकेश शर्मा, सचिव एके चटर्जी, चूरूकलेक्टर एचएस मीणा, एसपी राहुल कोटोकी, डीएसपी सुजानगढ़ हेमाराम चौधरी, एसएचओ सालासर संदीप विश्नोई आदि साथ थे। सुबह करीब नौ बजे वे जस्टिस लोढ़ा बहरोड़ जबकि जस्टिस अंबवानी जयपुर रवाना हुए।

सीजेआई आरएम लोढ़ा ने शनिवार देर रात भी सालासर बालाजी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। मंदिर में महावीरप्रसाद पुजारी, देवकीनंदन पुजारी, मांगीलाल पुजारी, भीकमचंद पुजारी, रामकिशोर पुजारी, मुनेश पुजारी, भरत पुजारी, नंदकिशोर, योगश, अरविंद पुजारी एवं श्रीहनुमानसेवा समिति के अध्यक्ष विजय कुमार पुजारी ने माला पहनाकर स्वागत किया। विकास एवं सोमवीर पुजारी ने लोढ़ा को बालाजी की तस्वीर भेंट की। इससे पहले वे शयन आरती में शामिल हुए।

वकीलोंकी हड़ताल पर चुप्पी

प्रदेशमें वकीलों की दो महीने से भी ज्यादा समय से जारी हड़ताल के बारे में पत्रकारों ने सीजेआई से सवाल किया। लोढ़ा ने किसी भी टिप्पणी से इनकार कर दिया। उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा कि वे बालाजी के दर्शन करने आए हैं। हड़ताल के बारे में कुछ नहीं कहेंगे।

सालासर. मुख्य न्यायाधीश लोढ़ा को विदाई देते न्यायिक अधिकारी कर्मचारी।