विहिप की बैठक हुई
विहिप की बैठक हुई
रतनगढ़| विश्वहिंदू परिषद की जिलास्तरीय बैठक रविवार को तापड़िया मंदिर में जिलाध्यक्ष पूनमचंद शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान मंत्री ओमप्रकाश मिश्रा ने विहिप के कार्यक्रमों की जानकारी दी।
जिलाध्यक्ष शर्मा ने बताया कि दिसंबर के प्रथम सप्ताह में जिलास्तरीय हिंदू सम्मेलन का आयोजन रतनगढ़ में करने का भी निर्णय हुआ। उपाध्यक्ष सत्यनारायण सेवदा नगर अध्यक्ष महावीरप्रसाद महर्षि ने आभार व्यक्त किया। बैठक में हिंदू सम्मेलन में विहिप के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डा. प्रवीण तोगड़िया को मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित करने पर कार्यकर्ताओं ने मांग की, जिस पर प्रांतीय सहमंत्री ने पूरा प्रयास करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर निरंजनकुमार को बजरंग दल के जिला सहसंयोजक पद मनोनीत किया गया।