दलितों की हितैषी कांग्रेस
चूरू|जैन गेस्टहाऊस में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति की बैठक हुई। मुकेश इंदोरिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्य अतिथि बीकानेर संभाग संयोजक पूर्व सांसद भरतराम मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही एक मात्र ऐसी पार्टी है, जो दलित वर्ग का हित चाहती है। आजादी के सात दशकों तक कांग्रेस ने हमेशा दलित वर्ग के उत्थान के प्रयास किए है। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को जागरूक बनाए तथा पार्टी से जोड़े। बैठक में रतनगढ़ प्रधान संतोष तालणिया, उप जिला प्रमुख सोहनलाल मेघवाल, पूर्व प्रधान निर्मला सिंघल, सरपंच मोहन आर्य, जिला परिषद् सदस्य सुखराम कड़ेला, पंचायत समिति सदस्य मनीराम धानका, अनिल जसैल आदि ने भी समाज पार्टी में कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में पार्षद मनीष खटीक, अनूप लुगरिया, परमानंद बाकोलिया, श्रवण मेघवाल, रोहिताश रैगर, राजेंद्र धाणक, दयानंद, सत्यपाल आदि उपस्थित थे।
चूरू. जिला बैठक को संबोधित करते अतिथि।