- Hindi News
- सुजानगढ़ सर्किल में 109 नए आंगनबाड़ी केंद्र बनेंगे
सुजानगढ़ सर्किल में 109 नए आंगनबाड़ी केंद्र बनेंगे
सुजानगढ़सर्किल में 2011 की जनसंख्या के आधार पर नए आंगनबाड़ी केंद्र खोलने की योजना है। इसके लिए बाकायदा सीडीपीओ शहरी महेश गुप्ता ने महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक चूरू के माध्यम से जयपुर स्थित निदेशालय में प्रस्ताव भिजवा दिए हैं। इससे रतनगढ़, राजलदेसर, छापर, बीदासर सुजानगढ़ कस्बों की जनता को फायदा होगा। सर्किल के लिए 109 नए केंद्र खोलने की योजना है। अतिरिक्त आंगनबाड़ी केंद्र खुलने पर बच्चों गर्भवती महिलाओं को जहां पोषाहार के रूप में लाभ मिलेगा। 109 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं को मानदेय आधारित नौकरी के द्वार खुल सकेंगे। नए आंगनबाड़ी केंद्र 2011 की जनसंख्या के आधार पर खुलेंगे।
> 150 से 400 की जनसंख्या पर : एकमिनी आंगनबाड़ी
>400 से 800 की जनसंख्या पर : एकआंगनबाड़ी
>800 से 1600 की जनसंख्या पर : दोआंगनबाड़ी
>1600 से 2400 की जनसंख्या पर : तीनआंगनबाड़ी
नोट: प्रत्येक800 के गुणक पर एक आंगनबाड़ी केंद्र है तथा जनजाति एवं रेगिस्तानी क्षेत्र में थोड़ी छूट है।
यह होगी गाइडलाइन
केंद्रीय परवर्तित योजना समेकित बाल विकास सेवाएं (आईसीडीएस) के लिए आंगनबाड़ी एक प्लेटफार्म समान है। केंद्र सरकार ने 10 अप्रैल 2007 को आंगनबाड़ी खोलने के लिए जनसंख्या आधार पर मापदंड इस प्रकार निर्धारित किए हैं।
^जनसंख्या अनुसार प्रस्तावित आंगनबाड़ी केंद्रों की सूची चूरू भिजवा दी गई है। निदेशालय से आदेश मिलने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। -महेश गुप्ता, सीडीपीओ,सुजानगढ़