- Hindi News
- भाटी की डिप्लोमा इंजीनियरिंग की पुस्तक प्रकाशित
भाटी की डिप्लोमा इंजीनियरिंग की पुस्तक प्रकाशित
रतनगढ़| राजस्थानपॉलिटेक्निक कॉलेज के उपाचार्य की ओर से लिखित डिप्लोमा इंजीनियरिंग की पुस्तक “इलेक्ट्रिकल मशीन” प्रकाशित हुई है। पुस्तक डिप्लोमा इंजीनियरिंग द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए लिखी गई है। उप प्राचार्य जगदीशप्रसाद भाटी ने बताया कि पुस्तक नवीनतम पाठ्यक्रमानुसार है एवं हिंदी अंग्रेजी दोनों भाषाओं का समावेश होने के साथ-साथ आरेखों एवं अभ्यास प्रश्नों को भी शामिल किया गया है।