शर्मा अध्यक्ष माटोलिया बने मंत्री
रतनगढ़| अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद का नगर अभ्यास वर्ग बुधवार को बाल भारती विद्या मंदिर स्कूल में हुआ। स्वामी विवेकानंद सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से शुरू हुए कार्यक्रम में शिक्षाविद रामगोपाल शर्मा ने परिषद के इतिहास पर विस्तृत प्रकाश डाला। द्वितीय सत्र में परिषद के ओमप्रकाश महर्षि ने सैद्धांंतिक भूमिका कार्यपद्धति के संदर्भ में बताया। तृतीय सत्र को कृष्णकांत लाटा ने संबोधित किया। परिषद की प्रभा पारीक ने शहर एवं कॉलेज कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें नगर अध्यक्ष रामकिशन शर्मा, उपाध्यक्ष अभिषेक सैनी, सुनिल शर्मा, नगर मंत्री विजय माटोलिया, सहमंत्री विकास सैनी, जयप्रकाश शर्मा, कार्यालय प्रमुख गणेश प्रजापत, कोष प्रमुख गोविंद लोहिया, प्रचार प्रमुख राहुल पचलंगिया मनोनीत किया। जालान कॉलेज इकाई अध्यक्ष श्रीचंद रैगर, उपाध्यक्ष अनिरूद्ध मिश्रा, गोविंद प्रजापत, सचिव नीलम जांगिड़, सहसचिव वेदप्रकाश सुरोलिया, प्रेमप्रकाश प्रजापत, विज्ञान संकाय प्रमुख अर्चना पंवार, वाणिज्य संकाय प्रमुख गौतम शर्मा, सहप्रमुख मुकेश, हिमांशु सहित को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।