पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिंदी सप्ताह के अंतर्गत प्रतियोगिता

हिंदी सप्ताह के अंतर्गत प्रतियोगिता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतनगढ़| राजकीयगर्ल्स कॉलेज में हिंदी सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न आयोजन हुए। 13 सितंबर को हिंदी भाषा विषय पर निबंध, 15 को श्रुतिलेख, 16 सितंबर को विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। प्राचार्य डाॅ. बेला भनोत ने हिंदी भाषा के प्रति हीन भावना का त्याग कर आत्म गौरव की भावना जागृत करने पर बल दिया। कार्यक्रम अिधकारी संगीता कुमारी अंजू सक्सेना ने भी हिंदी की महत्ता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में डाॅ. आभा ओझा, माधुरी गोस्वामी, कल्पना राठौड़, रेणु शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। वहीं बुधवार को काव्य गोष्ठी प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में प्रथम छात्रा कृष्णा रिणवां, द्वितीय माया शर्मा एवं तृतीय सपना शर्मा रही।