फिर टूटे बंद मकानों के ताले
क्षेत्रमें बीते दिनों में हुई चोरी की वारदातों का अभी खुलासा भी नहीं हो पाया कि मंगलवार की रात वार्ड 35 में नकबजन बंद मकान के ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दे गए। मकान मालिक के शहर से बाहर होने के कारण चोरी हुए सामान का पता नहीं चल पाया।
मकान मालिक के भाई बुद्धमल ने घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौका मुआयना किया। बुधवार शाम तक थाने में मामला दर्ज नहीं हुआ था।
जानकारी के अनुसार सागरमल खटीक 15 सितंबर को अपनी प|ी के उपचार के लिए मकान बंद कर उदयपुर गया था। मंगलवार रात किसी समय अज्ञात नकबजनों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया तथा कमरों में बनी आलमारियां, बैड में रखे सामान की चोरी कर ली।
बुधवार सुबह उनके परिवार की लड़की गायत्री घर में पूजा करने के लिए आई, तो वारदात का पता चला। घर में सामान बिखरा देखकर उसने उक्त जानकारी परिवार के अन्य सदस्यों को दी। मौहल्ले परिवार के लोग घटना स्थल पर जमा हो गए।
रतनगढ़. चोरीकी घटना के बाद बिखरा पड़ा सामान।