- Hindi News
- फर्जी हस्ताक्षर कर वेतन हड़पने का मामला दर्ज
फर्जी हस्ताक्षर कर वेतन हड़पने का मामला दर्ज
रतनगढ़ | थानेमें बुधवार को इस्तगासे के आधार पर एक स्कूल संचालक के खिलाफ स्कूल की पूर्व अध्यापिका का वेतन हड़पने का मामला दर्ज हुआ।
पुलिस के अनुसार डॉ. पूनम प|ी मुकेश शर्मा निवासी रतनगढ़ ने रिपोर्ट दी कि विवेक पुत्र उमेंद्र हाल सचिव प्रिंसीपल और आशा शर्मा प|ी विवेक हाल व्याख्याता इंडिया महिला शिक्षण प्रशिक्षण कॉलेज, रतनगढ़ ने उसे वेतन देकर फर्जी तरीके से हस्ताक्षर कर उसका वेतन उठा लिया। उसने एक जुलाई, 1999 से 15 जनवरी, 2000 तथा एक जुलाई, 2001 से 31 जुलाई, 2002 तक अध्यापिका के पद पर इंडियन पब्लिक सीनियर सैकंडरी स्कूल, रतनगढ़ में कार्य किया था, जिसका वेतन आज तक नहीं दिया।