मैणासर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग
करणीसेना भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को डीवाईएसपी से मिलकर मैणासर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
मैणासर मामले को लेकर कार्यकर्ता लोग राजपूत छात्रावास से रवाना होकर डीवाईएसपी कार्यालय पहुंचे तथा वहां विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के जरिए दबाब में निर्दोष लोगों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई को रोकने और दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई।
करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष महिपाल मकराणा, प्रदेश महासचिव जितेंद्रसिंह कारंगा, जिलाध्यक्ष जितेंद्रसिंह राजवी, नारायणसिंह दिवराला, महिपाल, नारायणसिंह, भाजपा देहात अध्यक्ष भागीरथसिंह राठौड़, पूर्व प्रधान अर्जुनसिंह फ्रांसा, पूर्व सरपंच दीनदयाल पारीक, भाजपा नेता संजय पुरोहित ने डीवाईएसपी सीआई से वार्ता की। पदाधिकारयों ने बताया कि मैणासर फायरिंग मामले में धारा 302 में बंद प्रहलादसिंह के साथ भी मारपीट की गई है तथा उसकी गाड़ी को जलाया गया है, उन लोगों को भी गिरफ्तार किया जाए। इस मामले के मुख्य षड़यंत्रकारी को भी पुलिस जनता के सामने लेकर आए। ऐसा नहीं होने की स्थिति में तीन दिन के बाद आंदोलन शुरू किया जाएगा।
रतनगढ़. डीवाईएसपीकार्यालय जाते करणी सेना के कार्यकर्ता भाजपा नेता।