पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गोलसर में हुए झगड़े में छह लोग घायल

गोलसर में हुए झगड़े में छह लोग घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतनगढ़ | गोलसरमें मंगलवार शाम हुए झगड़े में दो पक्षों के छह लोग घायल हो गए। थाने में दोनों पक्षों की तथा मारपीट के परस्पर मुकदमें भी दर्ज हुए हैं।

पुलिस के अनुसार बनवारीलाल पुत्र नागरमल जाट निवासी गोलसर ने पर्चा बयान के जरिए रिपोर्ट दी कि वह मंगलवार शाम पिता नागरमल, मां मैनादेवी खेत के साथ खेत में था। उस समय हरिराम पुत्र इंद्रचंद, उसकी मां रामीदेवी खेत में आकर गाली-गलौच करने लगे।

शाम को वे लोग घर से खेत गए, तब हरिराम, इंद्रचंद, रामीदेवी, नरेंद्र, सुरजाराम, भंवरलाल आदि ने गुवाड़ में घुसकर उसके, उसक मां-पिता सहित गोदावरीदेवी, संदीप के साथ लाठियों से मारपीट की, जिससे वे घायल हो गए। दूसरी तरफ हरिराम पुत्र उदाराम जाट निवासी गोलसर ने पर्चा बयान के जरिए रिपोर्ट दी बनवारी पुत्र नागरमल से घरेलू बात को लेकर नाराजगी चल रही है। शाम को नागरमल, बनवारी ने उसके भंवरलाल के साथ लाठी से मारपीट की, जिससे घायल हो गए।