- Hindi News
- ट्रेन में चेन स्नेचिंग की वारदात से हड़कंप
ट्रेन में चेन स्नेचिंग की वारदात से हड़कंप
चूरू. चूरूसे जयपुर जा रही दोपहर की ट्रेन में शनिवार को चेन स्नेचिंग की सूचना पर रेलवे पुलिस आरपीएफ सहित महकमे में हडकंप मच गया। रेलवे पुलिस ने दो महिला को संदिग्ध मानते हुए गिरफ्तार किया है। चोरी हुई चेन पुलिस को नहीं मिली और ही वारदात को लेकर किसी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जीआरपी रतनगढ़ के थानाप्रभारी बजरंगलाल मीणा ने बताया कि दोपहर 12.10 बजे चूरू से जयपुर जाने वाली ट्रेन में अचानक सोने की चेन चोरी होने की सूचना मिली। रेलवे पुलिस ने छानबीन की, मगर कुछ नहीं मिला। एक डिब्बे में दो संदिग्ध महिलाओं को पुलिस ने पकड़कर पूछताछ की, मगर उनके पास भी कुछ नहीं मिला। जीआरपी महिला पुलिस की पूछताछ में दोनों महिलाओं ने अलग-अलग नाम बता रही है, जिसके बारे में शिनाख्त की जा रही है। फिलहाल जीआरपी पुलिस की पूछताछ जारी है। थानाप्रभारी ने बताया कि दोनों महिलाओं को संदिग्ध स्थिति में गिरफ्तार किया है, जिन्हें एसडीएम के सामने पेश किया जाएगा।