भर्ती के लिए बसों की व्यवस्था आज से
चूरू| जेजेटीयूनिवर्सिटी चुड़ैला, झुंझुनूं में होने वाली सेना भर्ती के लिए शाम चार से रात आठ बजे की बीच बसों की विशेष व्यवस्था रहेगी। जिला परिवहन अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि सुजानगढ़ तहसील से 12 फरवरी को, चूरू से 13 फरवरी को, सरदारशहर से 15 को, रतनगढ़ से 16 को, तारानगर से 17 को, बीदासर से 18 को तथा राजगढ़ तहसील से 21 फरवरी को बसें शाम चार से रात आठ बजे की बीच उपलब्ध रहेंगी।