पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाकिम बदल जाते हैं....

हाकिम बदल जाते हैं....

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हाकिम बदल जाते हैं....

उन्होंनेकहा कि जिले के विकास की गतिविधियों राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन में अधिकारियों की शिथिलता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कलेक्टर अर्चनासिंह ने जिले की विकास गतिविधियों, बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन, भामाशाह योजना सरकार आपके द्वार में आए मामलो की जानकारी दी। जिला प्रमुख हरलाल सहारण ने जिले में पेयजल समस्याओं के समुचित निस्तारण के लिए प्रोजेक्ट बनाने की आवश्यकता जताई। डॉ वासुदेव चावला ने राजकीय महिला कॉलेज संचालित करने राजकीय लोहिया कॉलेज के एक व्याख्याता ने कॉलेज में हिंदी सहित चार विषयों में पीजी कक्षाएं स्वीकृत करवाने की बात कही। तारानगर विधायक जयनारायण पूनिया पालिकाध्यक्ष जसवंत स्वामी ने सरकारी महिला कॉलेज के भवन की उपलब्धता के साथ साथ अपने अपने क्षेत्र के विकास के अनुरूप कामों को योजनाओं में शामिल करने का कहा। सुजानगढ़ विधायक खेमाराम मेघवाल ने कस्बे में सीवरेज योजना लागू करने, नाथोतालाब को पार्क के रूप में विकसित करने बीदासर के 20 बेड के अस्पताल को 50 बेड का करने की बात कही। सरदारशहर के पूर्व विधायक अशोक पींचा ने कस्बे के अस्पताल को 100 बेड का करने, सरदारशहर गैणानी के समाधान के लिए पंप सेट आदि की मांग रखी। चूरू नगर परिषद सभापति विजय शर्मा ने गाजसर गैणानी के अक्सर टूटने की समस्या का उल्लेख करते हुए इसके समाधान के लिए कम से कम पांच करोड़ रुपए से काम करवाने, शहर में जगह जगह हो रहे लीकेजों की ठीक करवाने की बात कही। चूरू प्रधान ज्योति राठौड़ ने ग्रामीण विकास के लिए समुचित बजट दिए जाने की बात रखी। राजगढ़ पालिकाध्यक्ष जगदीश बैरासरिया ने कस्बे में एक स्कूल में संचालित हो रही सरकारी कॉलेज के लिए भवन, बस स्टैंड निर्माण आदि विकास कार्य करवाने पर बल दिया। रतननगर पालिकाध्यक्ष गोविंदप्रसाद शर्मा ने भी अपने क्षेत्र में विकास की जरूरत बताई। बैठक में रतनगढ़ प्रधान गिरधारी लाल बांगड़वा, एसपी राहुल कोटोकी, एडीएम आरएस कविया, सीईओ अवधेश सिंह, चूरू एसडीएम भारतभूषण गोयल, रतनगढ़ एसडीएम अशोक असीजा, तारानगर एसडीएम डॉ. हरीतिमा, कोषाधिकारी परमेश्वरसिंह, सीएमएचओ डॉ. अजय चौधरी, सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी जनप्रतिनिधि मौजूद थे।