पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देवकांत को मारने के लिए अलीगढ़ से लाया कट्टा

देवकांत को मारने के लिए अलीगढ़ से लाया कट्टा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केस के खुलासे में इनकी भी भूमिका

डीवाईएसपीरतनगढ़ टीडी पुरोहित, थानाधिकारी आरएस मीणा, थानाधिकारी छापर विष्णुदत्त विश्नोई, थानाधिकारी राजलदेसर सुभाष शर्मा, कांस्टेबल नीर कुमार, अशोककुमार हरिराम को भी टीम में शामिल किया गया। टीम ने स्कूल के आसपास सिविल वर्दी में लोगों से बात करते हुए वारदात की जानकारी ली। स्कूल संचालक परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ की गई। एसपी ऑफिस के कंप्यूटर कक्ष के सिपाहियों ने कॉल डिटेल फेसबुक फ्रेंड लिस्ट को खंगाला, तब जाकर पुलिस आरोपी तक पहुंच सकी।

कुछदिन पहले भी स्कूल में लहराई गई थी पिस्तौल

हत्याकांडके बाद गुत्थी सुलझाने पुलिस जुटी तो कई बातें सामने आई। प्रेसवार्ता में पुलिस से पूछा गया कि कुछ दिन पहले एक छात्र ने स्कूल में पिस्तौल लहराई थी। उस जांच में क्या हुआ? अधिकारियों ने बताया कि वह एयर पिस्टल थी। पिस्टल को छात्र से बरामद कर ली थी। छात्र की हत्या से उस घटना से कोई संबंध नहीं है।

(मुख्यखबर पेज एक पर)

रतनगढ़ | निजीस्कूल के छात्र देवकांत को अपने रास्ते से हटाने की प्लानिंग पंकज ने करीब एक महीने से कर रखी थी। वह कट‌्टा लेने अपने मूल शहर अलीगढ़ गया। वहीं से दो हजार रुपए में कट‌्टा लेकर आया। वारदात के दिन ही वह सरदारशहर से रतनगढ़ आया था। रतनगढ़ विधायक एवं राज्यमंत्री राजकुमार रिणवा के रिश्तेदार छात्र देवकांत रुथला को गोली मारने वाले पंकज शर्मा ने पुलिस पूछताछ में सारा घटनाक्रम उगल दिया। गिरफ्तार पंकज (19) पुत्र दिनेशकुमार शर्मा निवासी कुंवरनगर कॉलोनी, खुरमपुर, अलीगढ़ (यूपी) है हाल सरदारशहर ने पुलिस पूछताछ में स्वीकारा कि स्कूल के संचालक की बेटी से देवकांत एवं वह दोनों बात करते थे। वह देवकांत को रास्ते से हटाना चाहता था। इसलिए करीब महीने वहले अलीगढ़ से दो हजार रुपए में देसी कट्‌टा दो कारतूस लाया था। छह फरवरी को पंकज रतनगढ़ गया। वारदात के समय आरोपी मंकी कैप पहने था ताकि अपनी पहचान छुपा सके। जैसे ही मौका मिला स्कूल संचालक के घर के बाहर पंकज ने देवकांत की कनपटी पर गोली मार दी और फरार हो गया।

पितामानने को तैयार नहीं : स्कूलसंचालक की लड़की से प्रेस प्रसंग की बात पर देवकांत के पिता लोकनाथ रुंथला ने ऐतराज जताया। रूंथला ने कहा कि देवकांत लड़की के भाई का दोस्त था इसलिए उसे बहन की तरह मानता था।

आरोपीपढ़ने में होशियार: हत्याका आरोपी पंकज शर्मा मेधावी छात्र है। हमेशा 75 से ज्यादा अंकों से पास होता रहा है। वह स्कूल संचालक की लड़की से आठ महीने से संपर्क में था। एडीशनल एसपी बुगलाल मीणा के अनुसार जुलाई में पंकज अपने भाई के साथ किसी काम से स्कूल आया था तब से दोनों की जान पहचान हो गई।

कॉलडिटेल और पूछताछ से राजफाश: एसपीराहुल कोटोकी ने कहा कि ब्लाइंड मर्डर का खुलासा पुलिस के लिए चुनौती से कम नहीं था। पुलिस ने पांच दिन में 60 जनों से पूछताछ की। फोन डिटेल खंगालने तथा स्कूल संचालक उसके परिवार के सदस्यों से की गई पूछताछ के बाद पुलिस आरोपी तक पहुंची।

प्रेसवार्ता में हत्या प्रकरण का खुलासा करते एसपी (बाएं) पुलिस की िगरफ्त में आरोपी।