हाकिम बदल जाते हंै, हुकम नहीं
जिलेके प्रभारी चिकित्सा मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने कहा जिले में अकसर कहा जाता है कि हाकिम बदल जाता है हुकम नहीं। आज इस बैठक में प्रभारी सचिव राज्य सरकार के बजट में विकास योजनाओं को शामिल करने के लिए अधिकारियों से प्रोजेक्ट प्रस्ताव मांग रहे हैं तो हमें इसका अधिकाधिक लाभ लेना चाहिए।
राठौड़ बुधवार को जिला परिषद सभागार में जिले की विकास गतिविधियों, बजट घोषणाओं की अनुपालना तथा जन-अभाव अभियोग निराकरण क्रियाविधि की समीक्षा को लेकर हुई बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जिले के विकास के लिए कटिबद्घ है और जिले के विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाओं को बजट में शामिल किया जाएगा। उन्होंने इस बारे में प्रभारी सचिव सुबोध अग्रवाल, कलेक्टर अर्चना सिंह जिला प्रमुख हरलाल सहारण सहित सभी अधिकारियों जनप्रतिनिधियों से विचार-विमर्श किया। राठौड़ ने अधिकारियों से कहा कि वे अपनी मानसिकता बदलें तथा जन सेवा के लिए काम करने की सोच बनाएं। अपने-अपने विभागों में जनप्रतिनिधियों से आने वाले फोन पत्रों के संबंध में रजिस्टर संधारित करें और उनका उचित जवाब भी दें।
अपने-अपने विभागों के जरिए होने वाले महत्वपूर्ण कार्यों के बारे में प्रस्ताव बनाकर प्रभारी सचिव को दें। जिले के विकास को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आपणी योजना का समुचित लाभ लोगों को मिले, इसके लिए योजना का पुनर्गठन किए जाने की जरूरत है।
राठौड़ ने सीएम की बजट घोषणाओं जलदाय परियोजनाओं के काम में तेजी लाने की जरूरत जाहिर की। उन्होंने बेसहारा पशुओं की व्यवस्था को लेकर कलक्टर से कहा कि जिले के प्रत्येक शहर के नजदीक गोकुल ग्राम की स्थापना किए जाने की जरूरत है, इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर भिजवाएं। उन्होंने चूरू, रतननगर आदि शहरों को हेरिटेज सिटी के रूप में विकसित किए जाने के साथ ही सालासर, साहवा, ददरेवा, रामदेवरा आदि धार्मिक स्थानों पर सुविधाएं विकसित करने, जिला मुख्यालय पर सेठाणी का जोहड़ा, धर्मस्तूप, सफेद घंटाघर के सौंदर्यीकरण, पड़िहारा हवाई पट्टी के विकास, ओलों से हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने, तालछापर में अभयारण्य का समुचित विकास करने, चूरू रतनगढ़ में टाउन हॉल के विकास के लिए एक-एक करोड़ का प्रस्ताव बनाने, चूरू-तारानगर राजगढ़ में खेल सुविधाओं के विकास, आरयूआईडीपी की सीवरेज पेयजल परियोजना से वंचित चूरू के हिस्सों को शामिल करने आदि को बजट योजना में शामिल करने की बात कही। चिकित्सा मंत्री ने इंदिरा गांधी नहर परियोजना के अधिशासी अभियंता के बैठक में नहीं आने और सही रिपोर्ट नहीं देने को गंभीरता से लेते हुए नाराजगी जताई। प्रभारी सचिव ने भी रिपोर्ट को लेकर विभाग के जनप्रतिनिधि की खिंचाई की। प्रभारी सचिव सुबोध अग्रवाल ने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग से जुड़ी योजनाओं आवश्यकताओं के बारे संक्षिप्त तथ्यपरक सटीक नोट बनाकर तत्काल दें ताकि उन्हें बजट में शामिल करवाया जा सके।
शेषपेज|16
इन कामों पर सहमति
चूरूमें राजकीय लोहिया कॉलेज खेल मैदान को पार्क के रूप में विकसित करने, रिंग रोड बनाने, सुजानगढ़ में बाइपास, अंडरब्रिज ओवरब्रिज बनाने, सरदारशहर में आयुर्वेद अस्पताल आदि कामों पर भी बैठक में अधिकारियों जनप्रतिनिधियों ने सहमति जताई।
प्रभारी सचिव सुबोध अग्रवाल ने जिले में किए गए तीन दिवसीय दौरे का उल्लेख करते हुए कहा कि चंगोई की एक महिला ने तारानगर एसडीएम को बीपीएल में शामिल करने के लिए पत्र दिया, एसडीएम ने उक्त महिला को बीपीएल में शामिल करने के साथ ही सरकार की अन्य योजनाओं से भी जोड़ दिया। इस तरह के काम और सोच अन्य अधिकारियों के लिए भी प्रेरक होंगे। इसी तरह एक गांव में अवैध शराब बिक्री की बात सामने आई और आबकारी विभाग ने जबाव में लिखा कि वहां शराब की दुकान नियमानुसार चल रही है, जबकि वहा दुकान स्वीकृत ही नहीं है। जोधपुर डिस्काम की भी ऐसे ही एक फरियाद पर टालमटोल का जबाव आया। इस प्रकार की सोच और काम से बचना होगा। हालांकि उक्त दोनों विभागों को नोटिस देकर जबाव मांगा जाएगा।
चूरू. जिलापरिषद के सभागार में बुधवार को बैठक में चिकित्सा मंत्री, जनप्रतिनिधि अधिकारी।