पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छह महीने बाद भी अंडरब्रिज का निर्माण अधूरा

छह महीने बाद भी अंडरब्रिज का निर्माण अधूरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव मेलूसर में गोगासर मार्ग पर बन रहा अंडरब्रिज का निर्माण छह महीने के बाद भी अधूरा है। जानकारी के अनुसार छह महीने पूर्व इस अंडरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू हुआ था, जो अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पीडब्ल्यूडी ने एक करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से बनने वाले इस ब्रिज का निर्माण कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है। सरपंच हीरालाल कलवाणिया ने बताया कि इस ब्रिज के पूर्वी दिशा में अभी भी सड़क एवं दीवार का कार्य अधूरा है। कांग्रेस नेता कल्याणसिंह शेखावत एवं प्रहलाददान चारण ने पीडब्ल्यूडी के उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर इस अंडरब्रिज के निर्माण को शीघ्र पूरा करने की मांग की है, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने बताया कि दीवार का निर्माण नहीं होने से मिट्‌टी का कटाव हो रहा है, जिससे गोगासर सड़क मार्ग पर आवागमन करने वाहनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पीडब्ल्यूडी के एईएन बीएल सोनी ने बताया कि शीघ्र ही अंडरब्रिज का निर्माण पूर्ण करवाया जाएगा।

रतनगढ़. मेलूसरमें निर्माणाधीन अंडरब्रिज के पास अधूरी पड़ी दीवार।