पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब गोशाला जीएसएस पर भी होगा शिकायतों का निबटारा

अब गोशाला जीएसएस पर भी होगा शिकायतों का निबटारा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपभोक्ता केंद्र शुरू, लोग दर्ज करा सकेेंगे शिकायत

भास्करन्यूज | रतनगढ़

गोशालाबिजली घर पर उपभोक्ता केंद्र शुरू कर दिया गया है। डिस्कॉम के अिधकारियों ने बताया कि उक्त जीएसएस पर सुबह नौ से शाम छह बजे तक दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जिससे उपभोक्ताओं की बिजली समस्या शीघ्र दुरुस्त हो सकेगी। गत दिनों पंचायत समिति सभागार में राज्य मंत्री राजकुमार रिणवा ने अिधकारियों की बैठक में बिजली निगम के अिधकारियों को उक्त जीएसएस पर उपभोक्ता केंद्र शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए थे। पूर्व में एईएन कार्यालय के पास स्थित उपभोक्ता केंद्र से बिजली समस्या का समाधान करने के लिए कर्मचारी आते थे, जिसमें काफी समय लग जाता था। उक्त स्थान पर उपभोक्ता केंद्र शुरू होने से शास्त्रीनगर, भानीधोरा, गिगजी की ढाणी, दयालु हनुमान, शिवबाड़ी, बापूनगर, होली धोरा, अगुणा बाजार, गोशाला क्षेत्र के उपभोक्तओं को काफी राहत मिलेगी।