- Hindi News
- मार्च में नए भवन में शिफ्ट होगा उप तहसील ऑफिस
मार्च में नए भवन में शिफ्ट होगा उप तहसील ऑफिस
उप तहसील में होंगे 30 गांव शामिल
पटवारीभगवानदास स्वामी के अनुसार राजलदेसर उप तहसील के नीचे 11 ग्राम पंचायतेें रहेगी, जिनमें लाछड़सर, परसनेऊ, आलसर, सिमसिया, रतनादेसर, नूवां, भरपालसर, बीनादेसर, सीकराली, गोलसर नोसरिया है। इसके अलावा राजलदेसर की 27 हजार चार सौ चौंतीस की आबादी देहात क्षेत्र की जनता को जमीन क्रय विक्रय के उप पंजीयन, रिकॉर्ड की नकल, जमाबंदी, खसरा गिरदावरी मिलान, नकल आय, मूल, जाति प्रमाण पत्र आदि के लिए कार्य के लिए रतनगढ़ तहसील जाना पड़ता है।
राजलदेसर. नेशनलहाईवे के पास निर्माणाधीन उप तहसील कार्याल।
भास्कर न्यूज| राजलदेसर
सबकुछ ठीकठाक चलता रहा, तो मार्च 2015 में उप तहसील नए भवन में काम करना शुरू कर देगी। फिलहाल पटवार भवन में उपतहसील कार्यालय है, मगर वहां नायब तहसीलदार अब नहीं बैठते, जिसके कारण लोगों को काम के लिए रतनगढ़ जाना पड़ता है।
जानकारी के अनुसार उप तहसील के स्वीकृत भवन पीडब्ल्यूडी की देखरेख में है। भवन निर्माण का काम मार्च तक पूरा होने की संभावना है। करीब एक करोड़ 75 लाख की लागत से बनने वाले भवन में एप्रोच रोड चारदीवारी का कार्य चल रहा है।
पीडब्ल्यूडी एईएन सीएल सोनी ने बताया कि भवन तैयार होने के बाद लोगों को रतनगढ़ के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। गौरतलब है कि राजलदेसर को उप तहसील बनाने की घोषणा पर क्षेत्र की जनता के चेहरे खिल उठे थे, मगर काफी समय गुजर जाने के बावजूद उप तहसील के लिए भवन नहीं होने की समस्या रही।25 जनवरी 2014 को कस्बे में स्थित पटवार भवन में उप तहसील कार्यालय का उद्घाटन विधायक राजकुमार रिणवा ने किया। करीब तीन चार महीने यहां नायब तहसीलदार बैठे थे, परंतु अब केवल बाबू ही बैठता है। तो यहां पर कोई नायब तहसीलदार बैठते हैं यहां पर किसी प्रकार का कार्य किया जाता है। लोगों को रतनगढ तहसील में जाकर कार्य करवाने पड़ रहे हैं।
^नयाभवन निर्माण कार्य प्रगति पर है। भवन निर्माण के बाद रिकॉर्ड फर्नीचर वगैरह वहां पर भेजकर अगले वित्तीय वर्ष तक कार्यालय शुरू होने की संभावना है। फिलहाल पद स्थापन नहीं होने के कारण नायब तहसीलदार का पद रिक्त चल रहा है। सूर्यप्रकाशशर्मा, तहसीलदाररतनगढ़