पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुणवत्ता बनाए रखने के लिए इंजीनियर करें प्रयास : अरोड़ा

गुणवत्ता बनाए रखने के लिए इंजीनियर करें प्रयास : अरोड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निर्माणकार्यों में गुणवत्ता के लिए सभी अिभयंताओं को सार्थक प्रयास करना चाहिए। गुणवत्ता के लिए प्रयास सामूहित स्तर पर हो, तभी यह संभव होगा।

ये विचार सीओ विवेक अरोड़ा ने सोमवार को पंचायत समिति में इंजीनियर्स डे पर हुए कार्यक्रम में व्यक्त किए। जोधपुर डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता टीके सेठिया ने इंजीनियर विश्वेश्वरैया के व्यक्तित्व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन को प्रेरणादायी बताया। प्रधान संतोष तालणियां एवं विकास अिधकारी अमरसिंह ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सहायक अिभयंता पितांबर आडवानी, ओमप्रकाश दाधीच, राजेशकुमार, भंवरलाल बिजारणियां, पदम जैन ने अपने विचार व्यक्त करते हुए अिभयंताओं को कार्य के दौरान आने वाली समस्याओं एवं उनके निराकरण के संबंध में जानकारी दी। डा. बीआर अम्बेडकर प्रशिक्षण संस्थान के सचिव श्रवण सोनी ने संस्थान गतिविधियों की जानकारी पर प्रकाश डाला। मोहनसिंह राठौड़ के संचालन में हुए कार्यक्रम में कनिष्ठ अिभयंता उर्वशी शर्मा, नित्या मिश्रा, दिलीप गुर्जर, विनोद मंडार, राजेंद्र सुंडा, नंदनसिंह, पवनकुमार, शंकरलाल, बलबीर सिहाग, इरफान अली, हरीश प्रजापत, विजयपाल सहित कई लोग उपस्थित थे।