डेमो ट्रेन का सफर परेशानी भरा
सादुलपुर | रेलबस यात्री सुविधा समिति ने रेल मंत्री को ज्ञापन भेजकर जोधपुर-हिसार के बीच डेमो ट्रेन की बजाय साधारण सवारी गाड़ी चलाने की मांग की है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि भिलड़ी से हिसार के बीच रेलवे प्रशासन की ओर से डेमो ट्रेन चलाई जा रही है। इस ट्रेन में सात डिब्बे हैं, जिसमें यात्रियों को करीब 577 किलोमीटर की यात्रा खड़े रहकर करनी पड़ रही है। ऐसे में जोधपुर तक का सफर परेशारी भरा साबित हो रहा है। ज्ञापन में डेमो ट्रेन से पूर्व चलने वाली 12-13 कोच की सवारी गाड़ी को चलाकर यात्रियों को सुविधा प्रदान करने की मांग की गई है।
प्रशिक्षणकी तिथि में बदलाव
रतनगढ़| सर्वशिक्षा अभियान के तहत दो दिवसीय गैर आवासीय एसएमसी प्रशिक्षण एक अक्टूबर से होगा। बीईईओ पुष्पा वर्मा ने बताया कि पूर्व में यह प्रशिक्षण 26 27 सितंबर को होना था, लेकिन जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन होने के कारण द्वितीय चरण एसएमसी प्रशिक्षण की तिथि में परिवर्तन किया गया है। आरपी सुरेशकुमार ने बताया कि प्रशिक्षण स्कूल समयानुसार होगा तथा ट्रेनर स्थान यथावत रहेंगे।
राष्ट्रीयसुरक्षा विषय पर व्याख्यान आज
रतनगढ़| राजकीयजालान कॉलेज में राष्ट्रीय सुरक्षा विषय पर बुधवार सुबह 11 बजे व्याख्यानमाला होगी। प्राचार्य बीएल शर्मा ने बताया कि सेवानिवृत ब्रिगेडियर एसपी अग्रवाल राष्ट्रीय सुरक्षा विषय पर अपना उदबोधन देंगे। फोरम फोर इंडीग्रेटेड नेशनल सेक्यूरिटी के राजस्थान चेप्टर की ओर से नागरिकों को जागरूक करने के लिए पूरे प्रदेश में अभियान चलाया जा रहा है। वहीं दोपहर 12.30 बजे अग्रवाल लोहिया गर्ल्स कॉलेज में भी छात्राओं को संबोधित करेंगे।