कई जगह उपप्रधान निर्विरोध बने
सादुलपुर | पंचायतसमिति उप प्रधान के रविवार को हुए चुनाव में भाजपा की इंदू शेखावत नीमां ने कांग्रेस की कविता कुमारी चांदगोठी को 15 मतों से हराकर उप प्रधान बनी। शाम पांच बजे तक कुल 33 में से 31 सदस्यों ने मतदान किया। भाजपा की इंदू शेखावत को 23 कांग्रेस की कविता कुमारी को आठ वोट मिले। मतगणना के बाद रिटर्निंग अधिकारी ने नव निर्वाचित उप प्रधान को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान देकर शपथ दिलाई। उप प्रधान चुने जाने पर भाजपा नेता धर्मचंद गोदारा, प्रधान पुष्पा गोदारा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया। दूसरी ओर मतदान प्रक्रिया में वार्ड 11 से भाजपा की विमला तथा वार्ड 27 से निर्दलीय रविना ने मतदान नहीं किया।
क्रॉस वोटिंग भी हुई
पंचायतसमिति के उपप्रधान पद रविवार को हुए चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग भी हुई। जहां भाजपा के नौ निर्वाचित सदस्य तथा कांग्रेस के 10 सदस्य थे। लेकिन उपप्रधान चुनाव के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी को 11 मत मिले तथा भाजपा प्रत्याशी को आठ मत मिले।
रतनगढ़. प्रधानउपप्रधान का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता।
महिलाओं का दबदबा
पंचायतसमिति के दोनों पदों पर इस बार महिलाओं का कब्जा रहा। प्रधान उपप्रधान पदों पर महिलाएं निर्वाचित हुई। हालांकि प्रधान पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित था, परंतु उप प्रधान पद पर भी महिला ही निर्वाचित हुई। इसके अलावा पंचायत समिति के कुल 33 वार्डों में से 19 महिलाएं चुनाव जीतकर पहुंची है। यह पहला मौका है, जब आरक्षण से अधिक महिलाएं चुनाव जीतकर पहुंची है। कई महिलाएं पुरुष उम्मीदवारों को हराकर भी आई है।
इंदू को प्रमाण पत्र प्रदान करते रिटर्निंग अधिकारी।
भाजपा को 23 कांग्रेस उम्मीदवार को 8 मत मिले
चूरू. पंचायतसमिति में निर्विरोध रूप से निर्वाचित उप प्रधान कैलाश को प्रमाण पत्र देते एसडीएम।
विजयी जुलूस निकाला
कांग्रेसके उपप्रधान दीवानसिंह की जीत पर पंचायत समिति के बाहर लोगों ने आतिशबाजी की गुलाल उड़ाते हुए जुलूस निकाला। जुलूस में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भंवरलाल पुजारी, प्रधान गणेश ढाका, रणजीतसिंह स्यानण, प्रदीप तोदी, लक्ष्मणराम मेघवाल, भगवानाराम ढाका, सौरभ ढाका, मोहम्मद इदरीश गौरी, बाबूलाल कुलदीप, अजय ढेनवाल, कन्हैयालाल शर्मा लोढ़सर, रामनारायण प्रजापत आदि ने उपप्रधान का माला पहना कर स्वागत किया।
भाजपा प्रत्याशी हड़बड़ाहट में
भाजपाप्रत्याशी नौरंगलाल नामांकन दाखिल करने नामांकन वापसी दोनों ही समय हड़बड़ाहट में रहे। नामांकन दाखिल करने का अंतिम समय 11 बजे था। नौरंगलाल ने नामांकन पत्र अंतिम समय में पेश किया। वे स्वयं एक बजकर पांच मिनट पर अपना नामांकन पत्र वापस लेने निर्वाचन अधिकारी के पास पहुंचे तब निर्वाचन अधिकारी अजय आर्य ने समय सीमा समाप्त होना कहते हुए मतदान कराने की घोषणा कर दी।
सुजानगढ़ | पंचायतसमिति पर कब्जा बरकरार रखते हुए कांग्रेस के उपप्रधान के उम्मीदवार दीवानसिंह ने रविवार को अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के नौरंगलाल को सात वोट से हराया। निर्वाचन अधिकारी अजय आर्य ने दीवानसिंह को शपथ दिलाते हुए प्रमाण पत्र दिया। पंचायत समिति के सभी 25 सदस्यों ने मतदान किया। दीवानसिंह को 16 तथा नौरंगलाल को नौ वोट मिले। यहां कांग्रेस के 14 भाजपा के 11 सदस्य हैं। कांग्रेस से जीती सदस्य सुशीला चौधरी के प्रधान के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के रूप में फॉर्म भरने से कांग्रेस के सदस्य 13 रह गए थे। इस तरह भाजपा का एक सदस्य बढ़ गया था। इसके उलट उपप्रधान के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को नौ ही वोट मिले। यानि कि तीन सदस्यों ने कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया।
पति-प|ीपंचायत संस्थाओं से जुड़े
उपप्रधानदीवानसिंह की प|ी रेखाकंवर भानीसरिया पंचायत की सरपंच बनी हैं। पंचायत समिति के वार्ड 11 से जीते 41 वर्षीय दीवानसिंह ग्रेजुएट हैं व्यवसाय करते हैं। रेखाकंवर सीनियर सैकंडरी तक शिक्षित हैं।
सुजानगढ़ उपप्रधान के चुनाव में विजयी होने के बाद कार्यकर्ताओं के साथ