पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अग्रसेन जयंती महोत्सव 21 से

अग्रसेन जयंती महोत्सव 21 से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अग्रवालसेवा समिति एवं महिला मंडल के तत्वावधान में पांच दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव का आयोजन 21 सितंबर से होगा।

आयोजन समिति के प्रभारी पवनकुमार सराफ ने बताया कि 21 सितंबर को अग्रसेन भवन में मेहंदी, रंगोली, चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जो दो ग्रुपों में होगी। 22 सितंबर को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, 23 को मनोरंजन खेल, 24 को अखंड रामायण पाठ 25 सितंबर की सुबह आठ बजे अग्रेसन महाराज की शोभायात्रा निकाली जाएगी।

शोभायात्रा अग्रसेन भवन से शुरू होकर मुख्य मार्गों से होती हुई पुन: भवन परिसर पहुंचेगी। सुबह 11 बजे जयंती महोत्सव प्रतिभा सम्मान समारोह होगा। दोपहर तीन बजे प्रश्नमंच कार्यक्रम होगा।

कीर्त्तनका आयोजन

रतनगढ़|अग्रवालसेवा समिति महिला मंडल की ओर से अग्रसेन भवन में कीर्त्तन का आयोजन हुआ। सोमवार को हुए कीर्त्तन में समाज की महिलाओं ने भजनों की प्रस्तुतियां दी।

इस दौरान मंडल की सदस्यों ने अग्रसेन जयंती में भाग लेने तथा कीर्त्तन जैसे कार्यक्रम का समय-समय पर आयोजन करने का निर्णय लिया। 26 अक्टूबर को अग्रसेन भवन में सुंदरकांड पाठ के आयोजन पर भी चर्चा की गई। रात्रि में अग्रवाल सेवा समिति कार्यकारिणी की बैठक हुई। इस दौरान अग्रसेन जयंती पर होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा करते हुए जिम्मेवारियां सौंपी गई। समिति के महामंत्री सांवरमल चमड़िया ने बताया कि इस दौरान लोगों ने समाज के हर वर्ग को कार्यक्रम में उपस्थित होने का आह्वान किया।