- Hindi News
- चार दिन में 60 लोगों से पूछताछ, नतीजा सिफर
चार दिन में 60 लोगों से पूछताछ, नतीजा सिफर
रतनगढ़ | कस्बेमें छह फरवरी को छात्र देवकांत रुंथला को गोली मारने के मामले में पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। पुलिस ने चार दिन में करीब 60 लोगों से पूछताछ की लेकिन नतीजा सिफर रहा। दूसरी ओर लोगों की जुबां पर इसी वारदात की चर्चा है। पुलिस ने मंगलवार को छात्र के स्कूल में भी पूछताछ की। पुलिस अधिकारी कुछ भी बता पाने में असमर्थ हैं। क्षेत्र में लगातार बढ़ती आपराधिक गतिविधियों के कारण लोगों में दहशत और पुलिस के प्रति आक्रोश है। अभी तक चेन स्नेचिंग चोरी की वारदातों से लोग चिंतित थे। अब छात्र की हत्या के बाद अभिभावकों को अपने बच्चों की सुरक्षा की चिंता सताने लगी। छह फरवरी को नकाबपोश व्यक्ति ने 12वीं कक्षा के छात्र देवकांत रूंथला की कनपटी में गोली मारी। घायल छात्र की आठ फरवरी की रात जयपुर के अस्पताल में मौत हो गई थी।
रतनगढ़. पुलिसअधिकारियों को दिशा-निर्देश देते राज्यमंत्री रिणवा।
खनिज, वन पर्यावरण राज्यमंत्री राजकुमार रिणवा ने छात्र की हत्या के मामले में मंगलवार को अपने निवास पर पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने पुलिस को क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और देवकांत के हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। डीवाईएसपी टीडी पुरोहित सीआई आरएस मीणा ने राज्य मंत्री को अब तक की गई कार्रवाई से अवगत करवाया।
कॉलडिटेल फेसबुक एकाउंट में तलाश रहे सुराग
पुलिसदेवकांत की कॉल डिटेल भी खंगालने में जुटी है। सोशल साइट फेसबुक पर फ्रेंड्स लिस्ट भी खंगाली है। स्कूल के व्यवस्थापक, प्रिंसीपल अन्य स्टाफ सदस्यों से भी जानकारी जुटाई गई।