पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फर्जी कंपाउडर बन रोगियों की जांच की

फर्जी कंपाउडर बन रोगियों की जांच की

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतनगढ़ | सरकारीनिजी अस्पताल में शनिवार रात करीब 8.45 बजे फर्जी कंपाउडर बनकर घुसा एक युवक भर्ती रोगियों की जांच कर गया। परिजनों को शंका होने पर आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया। इससे पहले लोगों ने युवक की पिटाई भी कर दी। पकड़े गए युवक की पहचान प्रदीप (25) पुत्र कन्हैयालाल गुर्जर निवासी गोगासर के रूप में हुई। युवक पहले कस्बे के गंगाराम अस्पताल में घुसा और रोगियों की जांच करने लगा। परिजनों को शंका हुई और उन्होंने युवक को पकड़ने का प्रयास किया, तो वह वहां से भाग गया। बाद में युवक सरकारी जनाना अस्पताल पहुंच गया। यहां भी शंका होने पर युवक भागने लगा, तो उसे लोगों ने पकड़ लिया। शहर चौकी प्रभारी पृथ्वीसिंह ने युवक को 151 के तहत गिरफ्तार कर लिया। शहर चौकी प्रभारी ने बताया कि युवक शराब के नशे में था।

खबरें और भी हैं...