सामुदायिक भवन में बने हॉल का लोकार्पण
सरदारशहर | कल्याणपुरापुरोहितान में सांसद राहुल कस्वा ने सामुदायिक भवन में हॉल का लोकार्पण किया। उन्होंने रामावि में एक हॉल की घोषणा की। पूर्व विधायक अशोक पींचा ने सानिवि से बनने वाली सड़क की आधारशिला रखी। पूर्व सरपंच लूणसिंह राजपुरोहित की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में प्रधान सत्यनारायण सारण ने एक हॉल बनाकर देने की घोषणा की। सांसद ने रतनगढ़-सरदारशहर के मध्य पुन: रेल शुरू करने की बात कही। सभा में देहात अध्यक्ष डूंगरराम पांडर, सुखराम बाना, जगदीश धनावंशी, कमल राजपुरोहित, हीरालाल बेनीवाल आदि मौजूद थे।