पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल प्रबंधन समिति का प्रशिक्षण

स्कूल प्रबंधन समिति का प्रशिक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चूरू| एसएमसीस्कूल प्रबंधन समिति का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर गुरुवार को राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक स्कूल चलकोई नवीन में शुरू हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेमसिंह ने की। मुख्य अतिथि संदर्भ व्यक्ति रामप्रसाद तंवर विशिष्ट अतिथि डूंगरमल जांगिड़ थे। प्रशिक्षण में आठ स्कूलों में जोड़ी, मठौड़ी, चलकोई बणीरोतान, नरसिंहपुरा, थालौड़ी आदि से प्रत्येक स्कूल से चार सदस्यों ने भाग लिया। प्रशिक्षण का शुभारंभ संतोष कंवर, कविता नाई, सुशीला मेघवाल, ममता केशर ने सरस्वती वंदना से किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक सुजानसिंह खींची चलकोई नवीन, गणेशनारायण शर्मा प्रअ थालोड़ी, जगदीश चोटिया प्रअ मठौड़ी, वीरमती प्रअ नरसिंहपुरा, गिरधारीलाल तंवर प्रअ रामबास जोड़ी, विकास कुमार प्रअ जोड़ी पट्टा चारणान, जगदीश चंदेल प्रअ जोड़ी पट़्टा सात्यूं, मदनलाल प्रजापत प्रअ राबाउमावि चलकोई बणी आदि भी उपस्थित थे। संचालन सुरेंद्र कुमार शर्मा ने किया।

एसएमपीसदस्यों को प्रशिक्षण दिया

रतनगढ़|हामूसरगांवकी राबाउमावि में स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों का प्रशिक्षण गुरुवार को हुआ। दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ पंच हनुमानप्रसाद शर्मा ने किया। प्रशिक्षण के पहले दिन हामूसर, भानूदा, थामड़ा की ढाणी के एसएमसी सदस्यों को मास्टर ट्रेनर शिवकुमार पारीक ने एसएमपी के गठन, अिधकार कर्त्तव्य, निशुल्क बाल शिक्षा अिधकार, नामांकन ठहराव, स्कूल योजना निर्माण में एसएमपी के योगदान पर विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान प्रधानाध्यापक मोहिद्दीन खां, मानवाधिकार समिति के तहसील सचिव संतलाल भारी सहित उपस्थित थे।