मुनि भवभुति की स्मृति में सभा हुई
समस्याओं का समाधान है राम कथा में
छापर | भिक्षुसाधना केंद्र में गुरुवार शाम को सेवाकेंद्र व्यवस्थापक मुनि जंबू कुमार के सानिध्य में दिवंगत मुनि भवभूति कुमार की स्मृति सभा हुई। मुनि विकास कुमार के मंगलाचरण से शुरू हुए कार्यक्रम में संयाेजकीय वक्तव्य में सभा प्रवक्ता प्रदीप सुराणा ने मुनि भवभूति कुमार के पारिवारिक पृष्ठभूमि की जानकारी दी। संघ में उनके परिजनों की सेवा का जिक्र किया। मुनि जंबू कुमार ने कहा कि मुनि भवभूति एक सेवाभावी संत थे, जिन्होंने अपने जीवनकाल में संतों की सेवा के कई आयाम स्थापित किए। मुनि सिद्धार्थ कुमार, मुनि धवल कुमार, सूरजमल नाहटा, अंकित भुतोडिय़ा, रेखा दुधोडिय़ा, मंजू दुधोडिया़, अमृता दुधोडिय़ा, बहिन दिलखुश, दिनेश पोखरना, चाड़वास के फूलचन्द चौरडिय़ा, भीकमचन्द लूणियां, नरपत सुराणा प्रेम बच्छावत ने भी वक्तव्य में मुनि भवभुति के प्रति श्रद्धा भाव व्यक्त किए।
मर्यादामहोत्सव शुरू : सुजानगढ़ | मर्यादामहोत्सव कार्यक्रम के तहत 12 से 13 फरवरी को मुनि हिमांशु कुमार के सानिध्य में प्रथम चरण में कार्यक्रम किए जा रहे हैं। जैन श्वेतांबर तेरापंथ सभा के मंत्री अजय चोरडिय़ा ने बताया कि प्रथम चरण के कार्यक्रम कोठारी रोड स्थित मोतीलाल सेठिया की हवेली में हुआ। कार्यक्रम का दूसरा चरण मुख्य समारोह 14 फरवरी को सुबह दस्साणी भवन में मुनि हिमांशु कुमार डाॅ. साध्वी कुंदनरेखा के सानिध्य में होगा। 14 फरवरी की रात एक शाम संघ के नाम भजन संध्या होगी।
सांवरे की महफिल को सांवरा ही सजाता है...
रतनगढ़. दुर्गा माता मंदिर में आयोजित राम कथा के दौरान रासलीला की प्रस्तुति देते कलाकार।