पिस्तौल सहित गिरफ्तार आरोपी को भेजा जेल
पुलिसने कुछ दिन पूर्व पिस्तोल सहित गिरफ्तार युवक को शुक्रवार को कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा।
पुलिस के अनुसार आरोपी विकास उर्फ विक्की (19) पुत्र जयवीर जाट निवासी निंदाना जिला रोहतक (हरियाणा) को पुलिस रिमांड अवधि समाप्त होने पर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दिए। मामले के अनुसार पांच दिसंबर को नाकाबंदी के दौरान हरियाणा नंबर की कार में सवार उक्त युवक को पिस्तोल सहित गिरफ्तार किया गया था। कार में सवार चार आरोपी फरार होे गए थे, जिनका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया।