- Hindi News
- आबादी क्षेत्र में मोबाइल टावर लगाने का विरोध
आबादी क्षेत्र में मोबाइल टावर लगाने का विरोध
शहरके लोगों ने सोमवार को एसडीएम को ज्ञापन देकर घंटाघर के पास आबादी क्षेत्र में गैर कानूनी रूप से निजी मोबाइल कंपनी का टावर स्थापित किया जा रहा है, उसका विरोध प्रकट किया। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि मनमाने तरीके से हनुमान पुस्तकालय के पास कार्यालय की छत पर निजी मोबाईल कंपनी का टावर लगवाया जा रहा है, जो अनुचित है। इस संबंध में घंटाघर क्षेत्र के दर्जनों व्यापारियों तथा एवं लोगों द्वारा ज्ञापन देकर पूर्व में भी अवगत करवाया गया था, लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। ज्ञापन में मांग की है कि उक्त टावर की अनुमति प्रदान नहीं की जाए। ज्ञापन की प्रतिलिपि कलेक्टर एवं पालिकाध्यक्ष को भी प्रेषित की गई है। ज्ञापन पर जगदीशप्रसाद जांगिड़, लालकृष्ण, लालचंद सोनी, चंद्रप्रकाश सोनी, संजय, गोविंदप्रसाद, योगेश सारस्वत, कमल कसेरा, विवेकज्योति जोशी, शिशुपाल सहित कई लोगों के हस्ताक्षर हैं।