दहेज के लिए हत्या करने का मामला दर्ज
रतनगढ़| थानेमें सोमवार को ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज के लिए विवाहिता की हत्या किए जाने का मामला दर्ज हुआ। पुलिस के अनुसार लक्ष्मणसिंह पुत्र महेशदान राजपूत निवासी ठाणी बाढ़ा (झुंझुनूं) ने रिपोर्ट दी कि उसकी लड़की मनीषा (20) की शादी 24 फरवरी, 2014 को रतनगढ़ निवासी निरंजन पुत्र शिवपाल राजपूत के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग करने लगे। चार सितंबर को उनके पास सूचना आई कि उसकी पुत्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अब पता चला है कि पति निरंजन, ससुर शिवपाल सास ने दहेज के लिए फांसी लगाकर मनीषा की हत्या कर दी।