पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खुला सत्र का रंगारंग आगाज

खुला सत्र का रंगारंग आगाज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरदारशहर| भारतीयआदर्श विद्यापीठ शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज में दस दिवसीय खुला सत्र शिविर का शुभारंभ निदेशक चतुर्थीलाल लाटा प्राचार्य डाॅ. ओमप्रकाश महर्षि ने दीप प्रज्जवलन कर किया। अतिथियों के खिलाड़ियों से परिचय के बाद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। कबड‌्डी छात्राध्यापक वर्ग में प्रताप दल एवं छात्राध्यापिका वर्ग में कल्पना चावला दल विजयी रहा। तश्तरी फेंक में क्रमश: दुर्गाराम सिहाग सुभाष दहिया, यशोदा चारण कविता प्रथम द्वितीय स्थान पर रहे। खो-खो में क्रमश: भगतसिंह दल एवं कल्पना चावला दल विजयी रहे।

रतनगढ़|सैनीसमाज कर्मचारी अिधकारी संघ की ओर से 21 दिसंबर सुबह 10 बजे हनुमान पार्क स्थित सैनी समाज अतिथि भवन में प्रतिभा सम्मान होगा। संघ अध्यक्ष गौरीशंकर कम्मा ने बताया कि समारोह में समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियों में कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।