पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाइक सवार युवकों ने तोड़ी महिला के गले से सोने की चेन

बाइक सवार युवकों ने तोड़ी महिला के गले से सोने की चेन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चूरूबाईपास रोड पर धोलिया कुआ के पास सोमवार की दोपहर बाइक पर सवार दो युवकों द्वारा एक महिला के गले से सोने की चेन तोड़ने का मामला सामने आया है। महिला के अनुसार उसने गले में सोने की दो चेन पहन रखी थी, जिसमें एक चेन उक्त युवक तोड़कर ले गए। हालांकि वारदात को लेकर मोहल्ले के कुछ लोगों ने माना कि चेन तोड़ने का प्रयास हुआ था। दूसरी ओर पुलिस इस वारदात को पूरी तरह झूठा मान रही है।

कस्बे की सुमन (30) प|ी हरिप्रसाद प्रजापत ने बताया कि वह दोपहर में सरदारशहर से आई अपनी मां शारदादेवी को छोड़ने के लिए गई थी। वापस आते समय पीछे से आए बाइक पर आए दो युवकों ने उसके गले से चेन तोड़ ली और फरार हो गए। वारदात के बाद महिला रोने लगी।

उसने बताया कि गले में सोने की दो चेन पहन रखी थी। पीछे से बाइक पर सवार हो कर आए युवक एक चेन तोड़कर ले गए। गले में पहनी हुई डोरी गले में ही रह गई। हालांकि बारे में मोहल्ले के कुछ लोगों ने यह भी बताया कि बाइक पर सवार युवकों ने चेन तोड़ने का प्रयास किया था, लेकिन वे चेन तोड़ नहीं पाए। वहीं पुलिस के अनुसार चेन स्नेचिंग की घटना झूठी है, उक्त महिला ने पुलिस का समय बर्बाद किया है और उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले वारदात की सूचना मिलते ही हैड कांस्टेबल भगवानसिंह, हरेंद्र मल्हौत्रा तथा ट्रैफिक सिपाही कृष्णमोहन मौके पर पहुंचे तथा महिला और मोहल्ले के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली। दूसरी ओर चेन तोड़ी गई या सुरक्षित रही इस बहस के बावजूद इस प्रकार की वारदातों से क्षेत्र में लोगों में दहशत बढ़ती जा रही है। लोगों का मानना है कि यदि चेन नहीं भी तोड़ी गई, तो युवकों ने इसका प्रयास तो किया ही था, ऐसे में पुलिस की रणनीति में खामी को नकारा नहीं जा सकता। वारदात को लेकर शाम तक थाने में किसी प्रकार का मामला दर्ज नहीं हुआ था।

चैन स्नेचिंग की शिकार हुई महिला

रतनगढ़. कार्रवाईमें जुटी पुलिस।

पुलिस ने पूरी वारदात को माना झूठा

विडंबना